अधिकारों के लिए संघर्ष करने की जरूरत : दीपंकर

Updated at : 18 Feb 2017 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
अधिकारों के लिए संघर्ष करने की जरूरत : दीपंकर

हाजीपुर : गरीबों, मेहनतकशों को अपना अधिकार हासिल करने के लिए इंतजार नहीं, बल्कि संघर्ष करने की जरूरत है. भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने यह बातें कही. उन्होंने 19 फरवरी को पटना में पार्टी द्वारा आयोजित अधिकार रैली में शामिल होकर इस संघर्ष को ताकत देने की लोगों से अपील की. अधिकार […]

विज्ञापन

हाजीपुर : गरीबों, मेहनतकशों को अपना अधिकार हासिल करने के लिए इंतजार नहीं, बल्कि संघर्ष करने की जरूरत है. भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने यह बातें कही. उन्होंने 19 फरवरी को पटना में पार्टी द्वारा आयोजित अधिकार रैली में शामिल होकर इस संघर्ष को ताकत देने की लोगों से अपील की.

अधिकार यात्रा के दौरान शुक्रवार को नगर के रामचौरा में सभा को संबोधित करते हुए दीपंकर ने कहा कि बिहार में 25 सालों से ज्यादा समय से सामाजिक न्याय वालों की सरकार चल रही है, लेकिन राज्य के दलितों, गरीबों, अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्ग के लोगों पर हमले लगातार बढ़ते गये हैं. हत्या, बलात्कार की घटनाएं असहनीय हो गयी है.
इन सरकारों ने सामाजिक न्याय के तीनों आधार शिक्षा, रोजगार और भूमि सुधार को ठंडे बस्ते में डाल दिया है. सभा में पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा, खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी, आइसा के राज्य सचिव शिव प्रसाद रंजन, अभाकिम के प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद यादव, माले जिला सचिव योगेंद्र राय, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह आदि ने विचार प्रकट किये. सभा की अध्यक्षता माले नेता दीनबंधु प्रसाद ने की.
इसके पूर्व शहर के स्टेशन चौक पर बड़ी संख्या में जुटे माले कार्यकर्ताओं ने अधिकार यात्रा का नेतृत्व कर रहे भट्टाचार्य एवं अन्य नेताओं का स्वागत किया. अधिकार यात्रा में शामिल नेताओं ने स्टेशन चौक से रामचौरा तक की पदयात्रा के दौरान शहर के विभिन्न चौराहों पर नुक्कड़ सभाएं की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन