अनियंत्रित स्काॅर्पियो घर में घुसी, एक की मौत

Updated at : 17 Feb 2017 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित स्काॅर्पियो घर में घुसी, एक की मौत

हाजीपुर : हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर रात करीब एक बजे एक अनियंत्रित स्काॅर्पियो एक घर में घुस गयी. घटना सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी गांव में हुई. इस घटना में झोपड़ी में सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक 50 वर्षीय दीप नारायण राय उर्फ भिखारी राय सेंदुआरी गांव निवासी […]

विज्ञापन

हाजीपुर : हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर रात करीब एक बजे एक अनियंत्रित स्काॅर्पियो एक घर में घुस गयी. घटना सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी गांव में हुई. इस घटना में झोपड़ी में सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक 50 वर्षीय दीप नारायण राय उर्फ भिखारी राय सेंदुआरी गांव निवासी स्व लंगट राय का पुत्र था.

हादसे में स्काॅर्पियो पलट गयी और चर्चा है कि उस पर सवार सभी चार लोग जख्मी हो गये. हालांकि घटना के बाद सभी वहां से निकल भागे और गुप्त रूप से किसी निजी अस्पताल में अपना इलाज कराया. इधर घटना के बाद दीप नारायण राय के घर में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही देर रात में ही सदर थाने की पुलिस वहां पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए यहां सदर अस्पताल लेकर चली आयी. इस संबंध में मृतक के पुत्र हरेंद्र राय के बयान पर सदर थाने में स्काॅर्पियो के मालिक और अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. स्काॅर्पियो को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

महुआ से हाजीपुर की ओर आ रही स्काॅर्पियो के चालक को आ गयी और गाड़ी पर से उसका नियंत्रण खो दिया. जब तक चालक संभल पाता स्काॅर्पियो सड़क किनारे बने झोपड़ीनुमा मकान में घुस गयी और पलट गयी. उसी झोपड़ी में खाट पर सो रहे दीप नारायण राय की स्काॅर्पियों से दबकर मौत हो गयी. एक व्यक्ति की मौत और वाहन के पटलने के कारण उस पर सवार सभी चारों घायल अंधेरे का लाभ उठाते हुए वहां से खिसक गये.

क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी
महुआ से हाजीपुर की ओर आ रही एक स्काॅर्पियो के पलटने और उसके नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हुई है. स्काॅर्पियो पर सवार सभी लोग फरार हो गये हैं. पुलिस ने स्काॅर्पियो को जब्त कर लिया है. शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. इस संबंध में मृतक के पुत्र के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.
सुबोध कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष, हाजीपुर सदर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन