महुआ में दूसरे दिन भी एक परीक्षार्थी निष्कासित

महुआ : इंटरमीडियट परीक्षा के दूसरे दिन भी कदाचार करने के आरोप में एक परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा संचालन होने के बाद केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज आलम ने एक्जल्ट कॉलेज, कन्हौली पर कदाचार करने के आरोप में एक परीक्षार्थी को निष्कासित […]
महुआ : इंटरमीडियट परीक्षा के दूसरे दिन भी कदाचार करने के आरोप में एक परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा संचालन होने के बाद केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज आलम ने एक्जल्ट कॉलेज, कन्हौली पर कदाचार करने के आरोप में एक परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया. वही शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर एसडीओ मो आलम के अलावे एएसपी अनंत कुमार राय, डीसीएलआर रामदुलार राम, बीडीओ आफताब आलम, थानाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद, एसआइ तरुण कुमार के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




