सदर अस्पताल में महिला की मौत इलाज नहीं करने का लगाया आरोप

हाजीपुर : सदर अस्पताल में बीते तीन दिनों से इलाजरत एक महिला की शनिवार की देर शाम मौत हो गयी. मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज की उचित देखभाल नहीं होने के कारण मौत हो गयी. मृतका 60 वर्षीया कांति देवी नगर थाना क्षेत्र के हेला बाजार निवासी विश्वनाथ […]
हाजीपुर : सदर अस्पताल में बीते तीन दिनों से इलाजरत एक महिला की शनिवार की देर शाम मौत हो गयी. मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज की उचित देखभाल नहीं होने के कारण मौत हो गयी. मृतका 60 वर्षीया कांति देवी नगर थाना क्षेत्र के हेला बाजार निवासी विश्वनाथ तिवारी की पत्नी थी.
घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को लेकर चले गये. जानकारी के अनुसार बीती नौ फरवरी को स्थानीय कदम घाट पर गंडक में स्नान करने गयी कांति देवी का पैर फिसल गया था. इससे वह गिर गयी और पैर टूट गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी थी. परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया था. बीते तीन दिनों से महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था.
शुक्रवार की शाम सदर अस्पताल में मुख्यालय डीएसपी सियाराम गुप्त और अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डाॅ अरविंद कुमार के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद चिकित्सकों की हड़ताल के कारण सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भरती मरीज भगवान भरोसे हैं. महिला की मौत से दहशत में आये कुछ परिजन अपने मरीज को सदर अस्पताल से ले गये और निजी क्लिनिक में भरती कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




