मेट्रो रेल में नौकरी ज्वाइन करने से पहले युवक की गोली मारकर हत्या

वैशाली : दिल्ली जाकर मेट्रो रेल की नौकरी में योगदान देने से पहले एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मामला बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर का है. बताया जा रहा है कि सबसे पहले अपराधियों ने फोन कर युवक को घर से बुलाया और गोली मार दी. घटना में युवक […]
वैशाली : दिल्ली जाकर मेट्रो रेल की नौकरी में योगदान देने से पहले एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मामला बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर का है. बताया जा रहा है कि सबसे पहले अपराधियों ने फोन कर युवक को घर से बुलाया और गोली मार दी. घटना में युवक की मौत हो गयी है. जानकारी के मुताबिक परिजनों ने हत्या का आरोप पड़ोसियों पर ही लगाया है. मृतक की पहचान 22 वर्षीय नवीन कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद से आरोपी फरार हैं. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.
परिजनों की माने तो मृतक की नौकरी दिल्ली मेट्रो रेल में हो गयी थी. वह कुछ ही दिन में वहां योगदान करने वाला था. इसी बीच अपराधियों ने उसे गोली मार दी. घटना के बाद से परिजनों के साथ गांव के लोगों में काफी आक्रोश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




