सेतु पार करने में लगे तीन घंटे

Updated at : 09 Feb 2017 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
सेतु पार करने में लगे तीन घंटे

समस्या . महात्मा गांधी सेतु पर सरकते दिखे वाहन, लोग रहे परेशान वन वे ट्रैफिक व्यवस्था बनी जाम का कारण हाजीपुर : उत्तर बिहार को राजधानी से जोड़ने वाला सेतु बुधवार को जाम से कराह उठा. वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं और गाड़ियां रेंगती दिखीं. जाम की भयावहता इतनी विकट थी कि पांच किलोमीटर […]

विज्ञापन

समस्या . महात्मा गांधी सेतु पर सरकते दिखे वाहन, लोग रहे परेशान

वन वे ट्रैफिक व्यवस्था बनी जाम का कारण
हाजीपुर : उत्तर बिहार को राजधानी से जोड़ने वाला सेतु बुधवार को जाम से कराह उठा. वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं और गाड़ियां रेंगती दिखीं. जाम की भयावहता इतनी विकट थी कि पांच किलोमीटर की दूरी पार करने में लोगों को घंटों लगा. जाम का कारण एक तरफ जर्जर हो चुके सेतु पर कई स्थानों पर मरम्मत का काम किया जाना और वन वे रूट का होना, तो दूसरी तरफ निजी वाहनों का दबाव रहा. सुबह से ही जाम लगने का सिलसिला शाम में गहरा गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. सेतु का पूर्वी लेन नजारा वाहन पार्किंग की तरह दिखने लगा. चार चक्का वाहनों की बात तो दूर, बाइक चालकों को भी सेतु पार करने में काफी फजीहत झेलनी पड़ी. जाम को देख सेतु पर तैनात पुलिस के जवान भी दुबक गये. बेलगाम वाहन
चालक यातायात नियमों की खुल कर धज्जियां उड़ाते दिखे. बड़े वाहनों से ओवरटेकिंग करने की फिराक में चार पहिया वाहन और वीआइपी वाहन भी जाम का कारण बना. जाम के कारण मरीज को पटना ले कर जा रहे कई एंबुलेंस भी घंटों फंसे रहे. इस संबंध में गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष ने बताया कि पाया संख्या 39 से लेकर 44 के बीच सेतु के पश्चिमी के लेन पर मरम्मति का काम किया जा रहा है. जिसके कारण इन पायों के बीच पूर्वी लेन से ही वाहनों की आवाजाही करायी जा रही है. सेतु के शेष भागों में बाये लेन में मालवाहक वाहन और दाये लेन में पैसेंजन वाहन को चलाया जा रहा है. बालू खनन होने से बालू ढोने वाले ट्रकों की संख्या बढ़ गयी है. जिससे सेतु का पूर्वी लेन पर माल वाहक की लंबी कतार लगी रहती है. इस बीच दाये लेन में बड़े बस या कोई वाहन के खराब होने पर जाम की स्थिति बन जाती है.
जान जोखिम में डाल पुल पार कर रहे बाइक चालक
बुधवार को सेतु पर जाम इस कदर गहरा गया कि पूर्वी लेन से बाइक निकालना मुश्किल था. बाइक चालक जान जोखिम में डाल कर सेतु के पुटपाथ से निकलते देखे गये. जिन बाइक चालकों ने समान बांध रखे थे अथवा जिनके पीछे बाइक पर महिला बैठी थी उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी. पूर्वी लेन के फुटपाथ पर सेतु निर्माण की सामग्री और जेनेरेटर सेट रखे जाने के कारण बाइक चालकों को फुटपाथ से उतरना पड़ रहा था. इस दौरान बाइक चालकों काफी कठिनाई हो रही थी. हालांकि बाइक चालक एक दूसरे की सहायता कर बाइक को उतार और चढ़ा दे रहे थे.
वाहनों का दबाव बढ़ने से हुई परेशानी
बुधवार को पटना की तरफ वाहन धीरे-धीरे खिसक रहे थे. वन वे ट्रैफिक एरिया में मालवाहक और पैसेंजर वाहन को बारी-बारी से निकालने के दौरान रह-रह कर जाम लग जा रहा था. अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को निजी वाहनों का दबाव बढ़ने से भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी.
अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष, गंगा ब्रिज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन