17 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये पंचायत उपचुनाव में

Updated:
विज्ञापन

देसरी : प्रखंड क्षेत्र में हो रहे पंचायत उपचुनाव में विभिन्न पंचायतों में पंच और वार्ड सदस्यों के खाली पड़े पदों का चुनाव शुरू होगा. वहीं, पंच पदों के 17 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये. वहीे पंच पद के पांच एवं वार्ड सदस्य के एक पद के लिए चुनाव होगा. प्रखंड के धर्मपुर राम राय पंचायत […]

विज्ञापन

देसरी : प्रखंड क्षेत्र में हो रहे पंचायत उपचुनाव में विभिन्न पंचायतों में पंच और वार्ड सदस्यों के खाली पड़े पदों का चुनाव शुरू होगा. वहीं, पंच पदों के 17 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये. वहीे पंच पद के पांच एवं वार्ड सदस्य के एक पद के लिए चुनाव होगा. प्रखंड के धर्मपुर राम राय पंचायत के वार्ड 2 में पंच पद पर निर्विरोध व वार्ड एक पर चुनाव होगा. आजमपुर पंचायत के वार्ड 1, 2, 5, 8, 9, 11 व 13 पर पंच पद के प्रत्याशी निर्विरोध घोषित हुए एवं वार्ड सात में चुनाव होगी.

रसलपुर हविव पंचायत के वार्ड 2, 3, 11 के पंच पदों पर चुनाव होगा. जफराबाद पंचायत के वार्ड 2, 3, 4, 5, 6 के पंच पद के प्रत्याशी निर्विरोध घोषित किये गये हैं. जहांगीरपुर शाम पंचायत के वार्ड एक, 3 के पंच पद पर निर्विरोध एवं वार्ड 2 पर पंच पद के लिए होंगे चुनाव. भिखनपुरा पंचायत के वार्ड 2,16 एवं देसरी पंचायत के वार्ड संख्या एक व 16 के पंच पद के प्रत्याशी निर्विरोध घोषित किये गये. वहीं, देसरी प्रखंड की देसरी पंचायत की एकमात्र वार्ड संख्या 4 पर वार्ड सदस्य पद के लिए हो रहे चुनाव में सास-बहू समेत कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन