राजापाकर में 18 पदों पर निर्विरोध निर्वाचित

राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के वार्डों में रिक्त पड़े 28 पंच पदों में से 18 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जहां एक-एक उम्मीदवारों ने ही सिर्फ नामांकन किया. वहीं 10 पदों पर दो-दो लोगों ने नामांकन किया, जहां पर चुनाव होंगे. लगुराव बिलंदपुर पंचायत में वार्ड संख्या एक एवं पांच में 2-2 […]
राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के वार्डों में रिक्त पड़े 28 पंच पदों में से 18 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जहां एक-एक उम्मीदवारों ने ही सिर्फ नामांकन किया. वहीं 10 पदों पर दो-दो लोगों ने नामांकन किया, जहां पर चुनाव होंगे. लगुराव बिलंदपुर पंचायत में वार्ड संख्या एक एवं पांच में 2-2 नामांकन है, जहां चुनाव होंगे. मीरपुर पतार पंचायत में वार्ड संख्या नौ में दो नामांकन है, जहां चुनाव होंगे. रामपुर रतनाकर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में दो नामांकन हैं,
जहां चुनाव होंगे. नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सात नंबर वार्ड में दो नामांकन है. भलुई पंचायत में 12 नंबर वार्ड में दो नामांकन हैं. बैकुंठपुर पंचायत में 10 नंबर वार्ड में दो नामांकन हैं. बाकरपुर पंचायत में दो नंबर वार्ड में दो नामांकन हैं एवं जाफरपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 7 एवं 12 में 3-3 नामांकन है. प्रखंड उपनिर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद सलाहुद्दीन ने बताया कि आगामी 28 फरवरी को चुनाव होंगे. बाकी 18 जगहों पर एक-एक नामांकन होने के कारण सभी निर्विरोध निर्वाचित होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




