पूमरे के जीएम ने किया स्टेशनों का निरीक्षण

Updated at : 04 Feb 2017 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
पूमरे के जीएम ने किया स्टेशनों का निरीक्षण

हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डीके गायेन ने सोनपुर मंडल के वार्षिक निरीक्षण के दौरान कई छोटे-बड़े स्टेशनों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान रेल पुल, रेलवे ट्रैक, समपार फाटक, स्टेशन परिसर, प्रतिक्षालय एवं रेल कॉलोनी आदि का गहन निरीक्षण किया. डीके गायेन ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान स्टेशनों पर यात्री सुविधा से […]

विज्ञापन
हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डीके गायेन ने सोनपुर मंडल के वार्षिक निरीक्षण के दौरान कई छोटे-बड़े स्टेशनों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान रेल पुल, रेलवे ट्रैक, समपार फाटक, स्टेशन परिसर, प्रतिक्षालय एवं रेल कॉलोनी आदि का गहन निरीक्षण किया.
डीके गायेन ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान स्टेशनों पर यात्री सुविधा से जुड़े प्रतिक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, बुकिंग काउंटर एवं प्लेटफाॅर्म आदि का निरीक्षण किया. महाप्रबंधक दोपहर बिदुपुर के अक्षयवटराय नगर स्टेशन पहुंच कर स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधा, संरक्षा आदि से जुड़े पहलुओं को देखा. उन्होंने नवनिर्मित प्रतीक्षालय का भी निरीक्षण किया. इसके बाद जीएम ने हाजीपुर स्टेशन पहुंचे. इस दौरान उनके साथ सोनपुर मंडल के रेल प्रबंधक एमके अग्रवाल सहित कई अधिकारी मौजूद थे. उन्होंने यात्री सुविधा, और स्टेशन पर साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया.
एक नंबर प्लेटफाॅर्म पर जागरूकता एवं संरक्षा से जुड़े पहलुओं पर आधारित नुक्कड़ नाटक के मंचन कार्यक्रम में जीएम शामिल हुए. जीएम के निरीक्षण के दौरान पूर्व मध्य रेल मुख्यालय से मुख्य इंजीनियर हेमंत कुमार सिंह, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल शर्मा, विद्युत इंजीनियर आरपी सिंह, सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर सुखेन देव, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक सलिल कुमार झा, मुख्य संरक्षा अधिकारी विष्णु कुमार एवं कई अन्य रेल अधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन