मांगों के ले रेल अभियंताओं ने निकाला मशाल जुलूस

हाजीपुर : आरपीएफ के ऑन ड्यूटी कर्मचारी को पीटने के खिलाफ रेल के अभियंताओं ने गुरुवार को मशाल जुलूस निकाला. अभियंताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि 24 जनवरी को दानापुर में पूर्व रेलवे की लगभग एक लाख से ऊपर की संपत्ति चोरी हो गयी थी. जिसकी रिपोर्ट एसएसइ और पीएसआइ दर्ज कराना चाह रहे […]
हाजीपुर : आरपीएफ के ऑन ड्यूटी कर्मचारी को पीटने के खिलाफ रेल के अभियंताओं ने गुरुवार को मशाल जुलूस निकाला. अभियंताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि 24 जनवरी को दानापुर में पूर्व रेलवे की लगभग एक लाख से ऊपर की संपत्ति चोरी हो गयी थी. जिसकी रिपोर्ट एसएसइ और पीएसआइ दर्ज कराना चाह रहे थे लेकिन प्राथमिकी आरपीएफ दर्ज नहीं करना चाह रही थी. जिसके जिसके कारण 28 जनवरी 2017 को अचानक आरपीएफ के जवान डिपो पर आ गये और बिना किसी मेमो के ऑन ड्यूटी एक कर्मचारी को उठा कर ले जाने लगे. जिसका विरोध वहां पर उपस्थित कर्मचारियों ने किया.
विरोध पर उस समय आरपीएफ के जवान चले गये लेकिन आधे घंटे में एक बार फिर लौटे और वहां पर उपस्थित कर्मचारियों से मारपीट करने लगे. जवान कर्मचारियों में दहशत फैला कर एसएसइ को ले गये. बाद में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप करने पर उन्हें छोड़ा गया. कर्मचारियों ने मांग की कि आरपीएफ प्रभारी आरके कच्छवाहा और एसआइ कुंदन कुमार को निलंबित किया जाये साथ ही दर्ज मामले को वापस लिया जाये. मशाल जुलूस में क्षितिज मोहन, नितेश कुमार, मुकेश कुमार मणि, सुरेंद्र कुमार, अमर कुमार, कुमार हरीश, एसके सिंह, श्वेता कुमारी, माधुरी कुमारी, शिवानी प्रिया, शम्मी शेखर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




