पहले भी हुई थी भारी मात्रा में महुआ की बरामदगी

हाजीपुर : बुधवार को गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के दीवानटोक में उत्पाद विभाग की छापेमारी में बरामद तीन हजार किलो महुआ जावा की बरामदगी दियारा क्षेत्र की कोई पहली घटना नहीं है. राघोपुर दियारा क्षेत्र का इलाका अवैध शराब बनाने के लिए हमेशा सुर्खियों में रहा है. इसके पहले भी जब उत्पाद विभाग अथवा स्थानीय पुलिस […]
हाजीपुर : बुधवार को गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के दीवानटोक में उत्पाद विभाग की छापेमारी में बरामद तीन हजार किलो महुआ जावा की बरामदगी दियारा क्षेत्र की कोई पहली घटना नहीं है. राघोपुर दियारा क्षेत्र का इलाका अवैध शराब बनाने के लिए हमेशा सुर्खियों में रहा है. इसके पहले भी जब उत्पाद विभाग अथवा स्थानीय पुलिस ने छापेमारी की,
उस समय भी भारी मात्रा में महुआ जावा और चुलायी शराब की बरामदगी हुई थी. हालांकि नदी के किनारे झाड़ियों की बीच संचालित भट्ठियों तक टीम के पहुंचने के पहले ही धंधेबाज वहां से भागने में सफल रहे. नतीजतन हाल के दिनों में हुई छापेमारी में धंधेबाजों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. भौगोलिक दृष्टिकोण से तीन तरफ से नदियों के बीच दियारा क्षेत्र का यह इलाका अवैध शराब के धंधेबाजों के लिए सुरक्षित माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




