सवालों को लेकर युवा कांग्रेस ने की चौराहे पर चर्चा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछे गये पांच सवालों को लेकर युवा कांग्रेस ने राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत शनिवार को जनसंवाद किया. देश की जनता करे सवाल, जवाब दो-हिसाब दो मोदी सरकार के नारे के साथ संगठन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर चर्चा […]
विज्ञापन
हाजीपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछे गये पांच सवालों को लेकर युवा कांग्रेस ने राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत शनिवार को जनसंवाद किया.
देश की जनता करे सवाल, जवाब दो-हिसाब दो मोदी सरकार के नारे के साथ संगठन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर चर्चा की. शहर के गांधी चौक पर प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव एवं हाजीपुर लोकसभा कमेटी के अध्यक्ष राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सवालों को लेकर व्यवसायियों और आम लोगों के साथ चर्चा की.
आठ नवंबर के बाद कितना काला धन मिला, अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान हुआ, कितने रोजगार समाप्त हुए, कितनी जानें गयीं आदि सवालों पर कार्यकर्ताओं द्वारा चर्चा की गयी. कार्यक्रम का संचालन पार्टी के राष्ट्रीय ट्रेनर सत्येंद्र कुमार यादव ने किया. कार्यक्रम में सुधीर कुमार राय, चंदन कुमार राय, युवराज सुनील सिंह, चंद्रदीप नारायण सिंह, बलराम सिंह, मुनचुन कुमार यादव, इ नीतीश यादव,चंद्र प्रकाश आदि शामिल थे.
शनिवार को नोटबंदी पर लोगों से चर्चा करते संगठन के अध्यक्ष व अन्य.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










