ट्रेन में शिक्षक के साथ लूटपाट

Updated at : 07 Jan 2017 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन में शिक्षक के साथ लूटपाट

शिक्षक को घायल कर नकदी की लूट हाजीपुर : हाजीपुर के एक निजी स्कूल के शिक्षक को अपराधियों ने छपरा जाने के दौरान ट्रेन में घायल कर उसके पास सौ रुपये व अन्य सामान लूट लिये. घटना हाजीपुर-छपरा रेल खंड पर गुरुवार की रात में हुई. घटना गोरौल थाना क्षेत्र के मांगनपुर गांव निवासी 40 […]

विज्ञापन
शिक्षक को घायल कर नकदी की लूट
हाजीपुर : हाजीपुर के एक निजी स्कूल के शिक्षक को अपराधियों ने छपरा जाने के दौरान ट्रेन में घायल कर उसके पास सौ रुपये व अन्य सामान लूट लिये. घटना हाजीपुर-छपरा रेल खंड पर गुरुवार की रात में हुई. घटना गोरौल थाना क्षेत्र के मांगनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय राकेश कुमार के साथ हुई.
राकेश हाजीपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षक है. यह घटना गुरुवार की रात तब हुई, जब वह एक निजी काम से छपरा जा रहा था. शुक्रवार को उसे इलाज के लिए यहां सदर अस्पताल में भरती किया गया. जानकारी के अनुसार, राकेश छपरा पहुंचने वाला ही था कि अचानक कुछ अपराधियों ने चलती ट्रेन में उसके पास से रुपये और मोबाइल छीनने का प्रयास किया.
उसने जब विरोध किया, तब अपराधियों ने उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया और उसके पास से रुपये और अन्य सामान लूट लिये. ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्रियों की पहल पर घायलावस्था में उसे छपरा अस्पताल में भरती कराया गया. घटना की जानकारी सदर थाना क्षेत्र के दिघी मोहल्ले में रह रहे उनकी पत्नी अंजू कुमारी को दी गयी. अंजू अपने रिश्तेदारों के साथ छपरा पहुंची. घायल पति को बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार की शाम हाजीपुर सदर अस्पताल में भरती कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन