बाइक और पंप सेट के चोर गिरफ्तार

Updated at : 04 Jan 2017 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक और पंप सेट के चोर गिरफ्तार

गोरौल : पिछले कई दिनों से चोरी की घटना से पुलिस परेशान थी. थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार थाने में प्रतिनियुक्त बल के साथ रात्रि गश्ती में थे कि गुप्त सूचना के आधार पर शेरभुक्का गांव से दो लोगों को रात्रि के एक बजे के आसपास गिरफ्तार किया. उसके पास से दो […]

विज्ञापन

गोरौल : पिछले कई दिनों से चोरी की घटना से पुलिस परेशान थी. थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार थाने में प्रतिनियुक्त बल के साथ रात्रि गश्ती में थे कि गुप्त सूचना के आधार पर शेरभुक्का गांव से दो लोगों को रात्रि के एक बजे के आसपास गिरफ्तार किया. उसके पास से दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गयीं. पकड़े गये दो अपराधी से मुख्य अपराधी को थाने के वायरलेस कक्ष में हथकड़ी लगा बिस्तर पर बैठाया गया था. वहीं उसके एक साथी को हाजत में बंद कर रखा गया था. घटना और पकड़ाये अपराधी की जानकारी अंचल निरीक्षक महुआ शशि भूषण प्रसाद को लगी, तब उन्होंने थाने पर आकर अपराधी से पूछताछ शुरू की.

इसमें पकड़ा गया पीरापुर बभनटोली निवासी चंद्रदेव सिंह का पुत्र सुमन कुमार कई मोटरसाइकिल व पंप सेट का चोर निकाला. इसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष महेंद्र पासवान ने उसे हाजत में बंद करवाया. वहीं दूसरा साथी पीरापुर गांव का ही अवधेश सिंह का पुत्र आलोक कुमार बताया गया है. पकड़े गये चोर के बारे में जब प्रभारी थानाध्यक्ष महेंद्र पासवान से पूछताछ की गयी, तो उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर साहब के समक्ष कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है. इस आधार पर कार्रवाई हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन