नोटबंदी के कारण बैंकों में कम आ रहा है पैसा

Updated at : 04 Jan 2017 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी के कारण बैंकों में कम आ रहा है पैसा

स्पिरिट कारखाने को बंद करने की मांग जंदाहा : प्रखंड के धधुआ गांव स्थित ग्लोबस स्पिरिट कारखाने को जनहित में बंद किये जाने की मांग को लेकर मंगलवार को बाबा बटेश्वरनाथ परिसर में आमसभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह राधास्वामी ने की. सभा में पारित निर्णय की प्रतिलिपि स्थानीय प्रशासन, […]

विज्ञापन

स्पिरिट कारखाने को बंद करने की मांग

जंदाहा : प्रखंड के धधुआ गांव स्थित ग्लोबस स्पिरिट कारखाने को जनहित में बंद किये जाने की मांग को लेकर मंगलवार को बाबा बटेश्वरनाथ परिसर में आमसभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह राधास्वामी ने की. सभा में पारित निर्णय की प्रतिलिपि स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार को प्रेषित करते हुए बताया गया कि 15 दिनों के अंदर यदि कारखाना बंद नहीं किया गया, तो इसके विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा.इसके लिए संघर्ष समिति का गठन किया गया है. लोगों ने कहा कि स्पिरिट कारखाने से फैल रहे वायु एवं जल प्रदूषण से आस-पास के गांवों के लोगों पर बुरा असर पड़ा रहा है.
मौके पर मुखिया उर्मिला देवी, रामप्रवेश पासवान, अरविंद राम, जिला पार्षद सारिका कुमारी, युवा राजद जिलाध्यक्ष संजय पटेल, अधिवक्ता मिथिलेश कुमार सिंह, इंदु देवी, मुंद्रिका सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन