प्रकाश पर्व को लेकर पुलिस चौकस

Updated at : 03 Jan 2017 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
प्रकाश पर्व को लेकर पुलिस चौकस

सराहनीय हजारों श्रद्धालुओं को किया रवाना, स्टेशन पर पटना पुलिस की ओर से 10 बसें तैनात हाजीपुर : पटना में शुरू होने वाले 350वें प्रकाश पर्व को लेकर वैशाली जिला प्रशासन भी पूरी तरह चौकसी है. श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न हो […]

विज्ञापन

सराहनीय हजारों श्रद्धालुओं को किया रवाना, स्टेशन पर पटना पुलिस की ओर से 10 बसें तैनात

हाजीपुर : पटना में शुरू होने वाले 350वें प्रकाश पर्व को लेकर वैशाली जिला प्रशासन भी पूरी तरह चौकसी है. श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न हो इसके लिए विशेष तैयारी की गयी. प्रकाशोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिले में तीन हेल्प-डेस्क भी लगाये गये हैं. इन डेस्कों पर पुलिस अफसर और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. श्रद्धालुओं के लिए विशेष बसें भी हर कैंप पर लगायी गयी हैं. पिछले कुछ दिनों से जिले में भी श्रद्धालुओं का आना-जाना बढ़ गया है. सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हाजीपुर जंकशन पर भी पटना पुलिस की ओर से दस बसे तैनात की गई.
सोमवार को जंकशन से हजारों श्रद्धालुओं को पटना रवाना किया गया. सुबह छह बजे गाड़ी संख्या 12436 नई-दिल्ली डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी से आने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं को रिंग बस सर्विस के पटना भेजा गया. वही दोपहर में गाड़ी संख्या 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस से आने वाले 400-500 श्रद्धालुओं को पटना पुलिस द्वारा संचालित रिंग बस सर्विस व प्राइवेट बसों से पटना के लिए रवाना किया गया. हर गाड़ियों पर पटना पुलिस का रजिस्ट्रेशन नंबर है. स्टेशन पर सोमवार की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले के कई अधिकारियों व पदाधिकारियों को सुबह से ही तैनात किया गया था.
प्लेटफॉर्म पर सिख श्रद्धालु व प्लेटफाॅर्म संख्या एक का निरीक्षण करते एसडीओ, डीटीओ, डीओआइ, नगर थानाध्यक्ष, उपर सम्हार्ता.
स्टेशन परिसर में कौन-कौन दिखे तैनात
श्रद्धालुओं को सुरक्षा व सहूलियत के मद्देनजर स्टेशन परिसर में बने हेल्प-डेस्क और सभी प्लेटफॉर्म पर अहले सुबह से एसडीओ रवींद्र कुमार, डीटीओ वरुण कुमार मिश्रा, डीओआइ प्रोजेक्ट मैनेजर पीसी झा, नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, उपर सम्हारता सुमन कुमार के साथ जीआरपी थानाध्यक्ष संजय सिन्हा, आरपीएफ थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार, सुबोध कुमार व स्टेशन मास्टर अजय कुमार चौकस दिखे. सभी अधिकारी व पदाधिकारी पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खासा मुस्तैद थे.
डीटीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को हर संभव मदद दी जा रही है. उनके आने-जाने से लेकर रिंग सर्विस की बसें तैनात रहती हैं. वहीं हेल्प-डेस्क मजिस्ट्रेट व डीओआइ प्रोजेक्ट मैनेजर पीसी झा ने बताया कि हेल्प-डेस्क के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं को आवागमन से लेकर पर्यटक स्थल और प्राथमिक उपचार की मदद की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन