पोहा और आलू से तैयार करें ये मजेदार स्नैक्स, शेफ प्रतीक ने शेयर की रेसिपी

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 21 Mar 2026 4:03 PM

विज्ञापन

पोहा और आलू से बने स्नैक्स (Image- Instagram@ @chef_prateek_kitchen)

Snacks Recipe: अगर आप भी स्नैक्स में पकौड़े से हटकर कुछ बनाना चाहते हैं तो आप आलू और पोहा से क्रिस्पी स्नैक्स बना सकते हैं. 

विज्ञापन

Snacks Recipe: शाम का समय दिनभर का ऐसा पल होता है, जब थकान को दूर करने के लिए कुछ हल्का-फुल्का और स्वादिष्ट खाने का मन करता है. ऐसे में लोग अक्सर स्नैक्स खाना पसंद करते हैं. कई बार लोग बाहर से स्नैक्स लाते हैं या फिर घर पर ही स्नैक्स को बनाते हैं. अगर आप मार्केट से बने स्नैक्स खाना पसंद नहीं करते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप पोहा और आलू से टेस्टी स्नैक्स बनाने की रेसिपी जान सकते हैं. इस स्नैक्स की रेसिपी शेफ प्रतीक सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @chef_prateek_kitchen पर शेयर किया है. आइए जानते हैं इसे तैयार करने का तरीका. 

सामग्री

  • पोहा- 1 कप 
  • आलू- 1 
  • चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच
  • अजवाइन- आधा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • जीरा- आधा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

कैसे तैयार करें?

  • इस स्नैक्स से बनाने के लिए आप एक बर्तन में उबले आलू को कद्दूकस कर के डाल दें. 
  • पोहा को धो लें. अब आप पोहा को आलू में डाल दें. 
  • अब आप इसमें चिली फ्लेक्स, अजवाइन और काली मिर्च पाउडर को मिला दें. फिर आप जीरा,  गरम मसाला और स्वादानुसार नमक को डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. इसे गूंथ लें.
  • अब मिश्रण से छोटे छोटे हिस्से लेकर आप छोटे बॉल्स बना लें. 
  • इसके बाद आप कड़ाही को गर्म करें. इसमें तेल को गर्म करें. तेल में आप आलू और पोहा के मिश्रण से तैयार बॉल्स डालकर फ्राई कर लें. 
  • इस तरह से आप पोहा और आलू का इस्तेमाल करके स्नैक्स बना सकते हैं. इसे आप चटनी या सॉस के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Sooji Besan Laddu: फेस्टिव सीजन को बनाएं खास, तैयार करें सूजी-बेसन के लड्डू 

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola