मिडिल ईस्ट की जंग और आपकी जेब, क्या भारत में बढ़ेगी महंगाई? जानिए SBI की रिपोर्ट

Updated at : 21 Mar 2026 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
SBI Report

क्या भारत में बढ़ेगी महंगाई? जानिए SBI की रिपोर्ट (फोटो/Canva)

SBI Report: एसबीआई रिसर्च की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव वैश्विक महंगाई को बढ़ा सकता है. हालांकि, तेल आयात के लिए 40 से अधिक देशों से जुड़ने और रूस के साथ रणनीतिक व्यापार के चलते भारत इस संकट से निपटने के लिए अन्य देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है.

विज्ञापन

SBI Report: दुनिया भर में बढ़ते तनाव के बीच एसबीआई रिसर्च (SBI Research) ने एक नई रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर मिडिल ईस्ट का यह संघर्ष और फैला, तो पूरी दुनिया में महंगाई की एक नई लहर आ सकती है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि बाकी देशों के मुकाबले भारत इस झटके से काफी हद तक सुरक्षित रह सकता है.

दुनिया के लिए खतरे की घंटी

रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अगर यह जंग सप्लाई चेन (माल की आवाजाही) और व्यापारिक रास्तों तक पहुँची, तो पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था हिल सकती है। इससे न सिर्फचीजे महंगी होंगी, बल्कि बिजनेस करने का भरोसा भी कम होगा.

भारत पर क्या होगा असर?

एसबीआई रिसर्च ने भारत के लिए दो मुख्य रास्ते बताए हैं जहां असर दिख सकता है. :

  • कच्चा तेल (Crude Oil): भारत अपनी जरूरत का 90% तेल बाहर से मंगाता है। अगर जंग की वजह से तेल की सप्लाई रुकी या कीमतें बढ़ीं, तो भारत में महंगाई बढ़ सकती है। अनुमान है कि अगर तेल 10 डॉलर प्रति बैरल महंगा होता है, तो भारत में महंगाई करीब 0.40% बढ़ सकती है.
  • विदेश से आने वाला पैसा (Remittances): भारत को मिलने वाले कुल विदेशी पैसे का 38% हिस्सा खाड़ी देशों (GCC) से आता है। वहां तनाव होने से इस कमाई पर भी थोड़ा असर पड़ सकता है.

भारत क्यों है सुरक्षित ?

भारत ने पिछले कुछ सालों में बहुत समझदारी से काम किया है.

  • सप्लाई में विविधता: अब हम सिर्फ एक-दो देशों पर निर्भर नहीं हैं। भारत अब 40 से ज्यादा देशों से तेल खरीद रहा है और 2022 के बाद से रूस से तेल की खरीद काफी बढ़ाई गई है.
  • मजबूत नीतियां: सरकार और आरबीआई की नीतियां झटकों को झेलने के लिए तैयार हैं.

Also Read: भारत ने कर दिखाया! कोयला पैदा करने में लगा दी ‘सेंचुरी’, बना दिया रिकॉर्ड

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola