सूचना अधिकार के तहत नहीं दी जानकारी

लालगंज : प्रखंड क्षेत्र के मधुसूदन पकड़ी गांव निवासी अनिल कुमार राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आवेदन देकर लालगंज के प्रखंड आपूर्ति अधिकारी द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 कानून के अवहेलना का आरोप लगाया है. अनिल ने अपने आवेदन में लिखा है की सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 कानून प्रजातंत्र की सबसे महत्वपूर्ण […]
लालगंज : प्रखंड क्षेत्र के मधुसूदन पकड़ी गांव निवासी अनिल कुमार राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आवेदन देकर लालगंज के प्रखंड आपूर्ति अधिकारी द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 कानून के अवहेलना का आरोप लगाया है. अनिल ने अपने आवेदन में लिखा है की सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 कानून प्रजातंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है.
जिसे संविधान की धारा 19 (1) के तहत मूलभूत अधिकार का दर्जा दिया गया है. जो भ्रष्टाचार पर काबू पाने का सबसे महत्वपूर्ण कानून साबित हुआ है, परंतु बिहार सरकार के अधिकारी बड़े पैमाने पर इस कानून का उल्लंघन का रहे हैं. जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है. ऐसे में बिहार में कानून की राज है पर ग्रहण लग रहा है. जिस पर शक्ति से अमल किया जाना एवं ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाना जरूरी है. अनिल ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी लालगंज पर सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच करा कर उन पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




