तकनीकी सह चयन समिति की बैठक में डीएम ने दिया निर्देश

Updated at : 27 Dec 2016 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
तकनीकी सह चयन समिति की बैठक में डीएम ने दिया निर्देश

कई विभागों के कार्यों की समीक्षा की हाजीपुर : जिलाधिकारी रचना पाटिल ने समय पर योजना पूरी नहीं करने वाले संवेदकों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में तकनीकी सह चयन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने तकनीकी कार्यों से संबंधित पथ निर्माण विभाग, पीएचइडी, नलकूप आदि विभागों […]

विज्ञापन

कई विभागों के कार्यों की समीक्षा की

हाजीपुर : जिलाधिकारी रचना पाटिल ने समय पर योजना पूरी नहीं करने वाले संवेदकों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में तकनीकी सह चयन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने तकनीकी कार्यों से संबंधित पथ निर्माण विभाग, पीएचइडी, नलकूप आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की. बैठक में महनार विधायक उमेश सिंह कुशवाहा, वैशाली विधायक राजकिशोर सिंह एवं पातेपुर विधायक प्रेमा चौधरी उपस्थित थीं.
बैठक में विधायकों ने अपने क्षेत्र से संबंधित योजनाओं में त्रूटियों की जानकारी दी. विधायक राज किशोरी सिंह ने गोरौल प्रखंड में महुआ के मनपुरा से कन्हौली धनराज सीमांत तक बनने वाली ग्रामीण सड़क की योजना चार वर्ष बाद भी पूरी नहीं होने की बात कही. विधायक प्रेमा चौधरी ने बताया कि पातेपुर विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश नलकूप बंद पड़े हैं. डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता को विधायकों द्वारा अनुशंसित योजनाओं के भूमि संबंधित विवाद को अपने नेतृत्व में निबटाने का निर्देश दिया. साथ ही वैसे संवेदकों पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया, जिनके द्वारा कार्य समाप्ति की अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी योजना पूरी नहीं की गयी. डीएम ने उन अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया जिनके द्वारा समिति की बैठक के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन