हाजीपुर-बरौनी रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन में अपराधियों ने की लूटपाट

शाहपुर पटोरी : बिहार में हाजीपुर-बरौनी रेलखंड के शाहपुर पटोरी व लगुनियां स्टेशन के बीच रविवार रात अपराधियों ने सवारी गाड़ी के कई यात्रियों को मारपीट कर लाखों रुपये लूट लिये. घटना के बाद लोगों में दहशत है. हाजीपुर-कटिहार पैसेंजर रविवार रात शाहपुर पटोरी से जैसे ही खुली चौथी बोगी में सवार अपराधियोंने लाठी-डंडे, चाकू […]
शाहपुर पटोरी : बिहार में हाजीपुर-बरौनी रेलखंड के शाहपुर पटोरी व लगुनियां स्टेशन के बीच रविवार रात अपराधियों ने सवारी गाड़ी के कई यात्रियों को मारपीट कर लाखों रुपये लूट लिये. घटना के बाद लोगों में दहशत है. हाजीपुर-कटिहार पैसेंजर रविवार रात शाहपुर पटोरी से जैसे ही खुली चौथी बोगी में सवार अपराधियोंने लाठी-डंडे, चाकू व पिस्तौल के बल पर लूटपाट शुरू कर दी. यात्रियों के मोबाइल, नगद, घड़ी, कीमती सामान, आभूषण आदि लूट कर नन्दनी लगुनियां स्टेशन पर गाड़ी धीरे होते ही उतर कर चलते बने. घटना की सूचना मिलने पर सोमवार को बरौनी, कटिहार, बछवाड़ा जीआरपी पुलिस, कटिहार डीएसपी शाहपुर पटोरी व नन्दनी लगुनियां स्टेशन पहुंचकर मामले की छानबीन की. इस घटना के बाद इन जगहों पर बड़ी संख्या में रेल पुलिस की तैनाती की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




