बिजली संकट को ले निकाली पदयात्रा

हाजीपुर : भगवानपुर प्रखंड में बिजली संकट के खिलाफ आवाज उठी. वैशाली जिला नागरिक विकास परिषद के सदस्यों ने पदयात्रा की. परिषद के अध्यक्ष केदार प्रसाद यादव और उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने आरोप लगाया कि दो महीनों से बिजली की स्थिति क्षेत्र में काफी खराब है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं. अन्य वक्ताओं ने आरोप लगाया […]
हाजीपुर : भगवानपुर प्रखंड में बिजली संकट के खिलाफ आवाज उठी. वैशाली जिला नागरिक विकास परिषद के सदस्यों ने पदयात्रा की. परिषद के अध्यक्ष केदार प्रसाद यादव और उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने आरोप लगाया कि दो महीनों से बिजली की स्थिति क्षेत्र में काफी खराब है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं.
अन्य वक्ताओं ने आरोप लगाया कि 24 घंटे में 14 घंटे ही बिजली मिल रही है. सरकार ने पावर हाउस बनाने के लिए अनुमति दे दी है, लेकिन इसके संवेदक टाल-मटोल कर रहे हैं. पावर हाउस को जून, 2017 तक पूरा कर लेना है, लेकिन कार्य की प्रगति के अनुसार समय से यह पूरा नहीं होगा. मौके पर शंभु दास, प्रशांत कुमार, संजय कुमार, अशोक गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




