क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बच्चों का धमाल

Updated at : 25 Dec 2016 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बच्चों का धमाल

महनार : क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर महनार के विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने ईशा मसीह को याद किया. इस अवसर पर महनार थाना रोड स्थित किड्स गार्डेन प्ले एंड लर्न स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने केक काटा और अपने-अपने कलाओं को जलवा बिखेड़ उपस्थित लोगो को मन्त्र मुग्ध कर दिया. इस अवसर पर स्कूल […]

विज्ञापन

महनार : क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर महनार के विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने ईशा मसीह को याद किया. इस अवसर पर महनार थाना रोड स्थित किड्स गार्डेन प्ले एंड लर्न स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने केक काटा और अपने-अपने कलाओं को जलवा बिखेड़ उपस्थित लोगो को मन्त्र मुग्ध कर दिया. इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल कुमारी सुजाता ने स्कूल के बच्चों को पुरुस्कृत किया. इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल की छात्रा भारती, आकांक्षा, नव्या, सुहानी, स्वेता, तान्या, शाही,

अनुराग, त्रिसा आदि ने अपने -अपने कलाओं से उपस्थित लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया. हाजीपुर संवाददाता के अनुसार नगर के बागदुल्हन स्थित किड्स स्कूल बाल कुटीर में क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर बच्चों ने जीसस क्राइस्ट का जन्म दिन मनाया. स्कूल के निदेशक विजय कुमार विनीत एवं प्राचार्य अर्चना विनीत के मार्ग दर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ.

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार उमाशंकर उपेक्षित ने बच्चों को अपने जीवन में जीसस क्राइस्ट से प्रेम, सहिष्णुता एवं भाइचारे का संदेश ग्रहण करने की नसीहत दी. कार्यक्रम में अविजा, अविरल, सेजल, निहारिका, राहुल, शास्वत राज, मोना, अनुष्का, श्रेया, अपूर्वा, हिमांशु, प्रियंम आनंद, अनुकल्प, सर्वश्रेष्ठ, अदनान उस्मानी, अंशुमान, अनुश्रेया, प्रतीक चौहान समेत अन्य बच्चों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन