बिहार : हाजीपुर में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, आक्रोशित भीड़ ने ट्रक फूंका

Updated:
विज्ञापन
बिहार : हाजीपुर में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, आक्रोशित भीड़ ने ट्रक फूंका

हाजीपुर : बिहार में हाजीपुर-छपरा एनएच-19 परआज सुबह बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार एक युवक को रौंद दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गये. वहीं, ट्रक का चालक मौके से फरार होनेमें कामयाब हो गया. घटना केविरोध में आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ करने […]

विज्ञापन

हाजीपुर : बिहार में हाजीपुर-छपरा एनएच-19 परआज सुबह बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार एक युवक को रौंद दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गये. वहीं, ट्रक का चालक मौके से फरार होनेमें कामयाब हो गया. घटना केविरोध में आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ करने के बाद उसे आगकेहवाले कर दिया. जिससे एनएच पर आवागमन ठप हो गया.

घटना सदर थाना क्षेत्र में अदलबारी मोहल्ले के समीप हुयी. मृतक 24 वर्षीय मनोज कुमार सारण जिले के खानपुर गांव का रहने बतायाजाता है. यह घटना तब हुयी जब वह बाइक से अकेले पटना जा रहा था. घटना के बाद आसपास के सैकड़ों लोग वहां एकत्रित हो गये. इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने ट्रकमेंतोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दिया. घटना की सूचना मिलते ही सदर और नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इस दाैरान एनएच पर आवागमन ठप हो गया. फिलहाल पुलिस भीड़ को समझाने के प्रयास में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन