जअपा ने जाम की सड़क जाम

Updated at : 23 Dec 2016 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
जअपा ने जाम की सड़क जाम

नोटबंदी . गांधी सेतु मार्ग पर जाम में घंटों फंसे रहे वाहन हाजीपुर : नोटबंदी के खिलाफ जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) ने अपने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को सड़क जाम किया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी सेतु मार्ग पर नगर के गर्दनिया चौक के निकट यातायात को बंद किया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता […]

विज्ञापन

नोटबंदी . गांधी सेतु मार्ग पर जाम में घंटों फंसे रहे वाहन

हाजीपुर : नोटबंदी के खिलाफ जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) ने अपने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को सड़क जाम किया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी सेतु मार्ग पर नगर के गर्दनिया चौक के निकट यातायात को बंद किया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता बीच सड़क पर धरने पर बैठ गये. पार्टी द्वारा पूर्व घोषित राज्यव्यापी सड़क जाम आंदोलन के तहत गांधी सेतु मार्ग को जाम किया गया. जाम के कारण हाजीपुर-पटना मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. कार्यकर्ताओं ने लगभग दो घंटे तक आवागमन को ठप रखा. इस कारण सेतु से गुजरने वाले वाहन जहां के तहां खड़े रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई.
कई वीआइपी की गाड़ियां भी जाम में फंसी रही. बाद में गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने सड़क जाम कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. तब जाकर सेतु मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका. पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुपति सिंह, राष्ट्रीय महासचिव मंजय लाल राय, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सीताराम महतो, पार्टी जिलाध्यक्ष मेवालाल राय, युवा परिषद जिलाध्यक्ष पिंटू यादव, राजा यादव, युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार, उपाध्यक्ष गोलू सिंह आदि ने सड़क जाम आंदोलन का नेतृत्व किया. कार्यक्रम में युवा परिषद के जिला प्रवक्ता आनंद कुमार सिंह, सुजीत कुमार भोला, प्रभात कुमार, राजीव कुमार रंजन, शिवनाथ कुमार यादव, प्रदेश सचिव पंकज उजाला, उदय कुमार, अमरजीत कुमार, नवल कुमार राय, मो इरफान, दीपक कुमार, ब्रहमदेव राय, सुरेंद्र कुमार, सुमन कुमार समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. कार्यकर्ता झंडा बैनर लिए प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन