घर से डेढ़ किलोमीटर दूर था प्रेमिका का घर :

Updated at : 23 Dec 2016 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
घर से डेढ़ किलोमीटर दूर था प्रेमिका का घर :

हाजीपुर/ महुआ : महुआ की मंगुराही पंचायत में शर्मा और भागवतपुर तरौरा गांव के बीच की दूरी महज डेढ़ किलोमीटर है. प्रेमिका के बुलावे पर उसके घर पहुंचे वीरचंद्र की प्रेम-प्रसंग के कारण हत्या कर दी गयी. प्रेमिका के परिजनों ने गला दबा कर उसकी हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को […]

विज्ञापन

हाजीपुर/ महुआ : महुआ की मंगुराही पंचायत में शर्मा और भागवतपुर तरौरा गांव के बीच की दूरी महज डेढ़ किलोमीटर है. प्रेमिका के बुलावे पर उसके घर पहुंचे वीरचंद्र की प्रेम-प्रसंग के कारण हत्या कर दी गयी. प्रेमिका के परिजनों ने गला दबा कर उसकी हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को घर के पास ही झाड़ी में फेंक दिया था.

चार दिनों से वीरचंद्र घर से गायब था, लेकिन इसकी भनक स्थानीय पुलिस को नहीं लगी. विडंबना यह रही कि वीरचंद्र का शव उसके ही पंचायत में घर से महज डेढ़ किलोमीटर पर पड़ा हुआ था, लेकिन इसकी जानकारी उसके परिजनों को नहीं मिली. परिजन दूर-दराज के रिश्तेदारों और वीरचंद्र के दोस्तों के साथ-साथ टेंपो चालकों से पूछताछ करने में लगे हुए थे, जबकि उसकी हत्या कर शव को प्रेमिका के परिजनों से झाड़ी में छिपा दिया था. पंचायत में ही एक गुट द्वारा उसी पंचायत के युवक की हत्या कर दिये जाने की घटना का खुलासा होते ही गांव में तनाव कायम हो गया. स्थिति की नजाकत को भांपते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और गांव में काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी.

टेंपो चलाने के दौरान शर्मा गांव के कई लोगों से उसकी अच्छी जान-पहचान थी. वह अक्सर इस गांव में आया-जाया करता था. शर्मा गांव के ज्यादातर लोग उसे टेंपो चालक के रूप में जानते थे.
गुरुवार को शर्मा गांव में घटनास्थल पर जवान को बुलाते पुलिस पदाधिकारी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन