देसरी में बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Updated at : 21 Dec 2016 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
देसरी में बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

देसरी : थाना क्षेत्र के नयागंज सोनारटोली निवासी मिथलेश राय ने बाइक चोरी करने के आरोप में थाना क्षेत्र के सुलतानपुर से पकड़े गए दोनों युवक के खिलाफ में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसे दोनों युवक को देसरी थाना की पुलिस जेल भेज दिया. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि 15 दिसंबर को वह अपने […]

विज्ञापन

देसरी : थाना क्षेत्र के नयागंज सोनारटोली निवासी मिथलेश राय ने बाइक चोरी करने के आरोप में थाना क्षेत्र के सुलतानपुर से पकड़े गए दोनों युवक के खिलाफ में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसे दोनों युवक को देसरी थाना की पुलिस जेल भेज दिया. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि 15 दिसंबर को वह अपने बाइक को सुलतानपुर हाट पर लगाकर सब्जी खरीदने गया था.

वापस आया तो बाइक गायब थी. उनका कहना है कि बाइक को नयागंज निवासी शिवशंकर सिंह का पुत्र रत्नेश कुमार एवं सुलतानपुर निवासी श्रीराम सिंह के पुत्र पंकज कुमार ने गायब किया है. उन्होंने अपने चोरी हुए बाइक को ले छानबीन करते हुए पंकज कुमार के घर सुलतानपुर कुछ ग्रामीणों के साथ गया तो वहां दो बाइक के साथ पंकज कुमार एवं रत्नेश कुमार खड़ा था. जिसपर मिथलेश राय ने अपने चोरी हुई बाइक के संबंध में पूछताछ किया तो दोनों ने अनाकानी की उन्होंने मौजूद दोनों बाइक के कागजात की मांग किया तो दोनों युवक ने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया. जिस पर उन्हें पूर्ण विश्वास हो गया कि दोनों युवक ने ही बाइक चोरी की है.

साथ ही बाइक चोरी एवं खरीद बिक्री करता है. जिस पर उन्होंने देसरी थाने में बाइक चोरी करने एवं चोरी की बाइक रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी. बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार रत्नेश कुमार ने पुलिस को बताया है कि उसे मुरौवतपुर निवासी टेंट हाउस के संचालक मनोज सिंह ने बाइक बिक्री करने के लिए दिया था.

गिरफ्तार दोनों युवक को देसरी पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन