वैशाली में डाकघर के साढ़े पांच लाख रुपये की लूट

Updated at : 21 Nov 2016 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
वैशाली में डाकघर के साढ़े पांच लाख रुपये की लूट

हाजीपुर:बिहार के हाजीपुर में औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित डाकधर परिसर में सोमवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब अपराधियों ने डाकघर में जमा कियेगये साढ़े पांच लाख रुपये लूट लिये. लूटे गये सभी रुपये 500 और 1000 के पुराने नोट थे. दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने सरेशाम घटना को अंजाम दिया. […]

विज्ञापन

हाजीपुर:बिहार के हाजीपुर में औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित डाकधर परिसर में सोमवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब अपराधियों ने डाकघर में जमा कियेगये साढ़े पांच लाख रुपये लूट लिये. लूटे गये सभी रुपये 500 और 1000 के पुराने नोट थे. दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने सरेशाम घटना को अंजाम दिया. विरोध करने पर डाकघर के कैश वैन की सुरक्षा में लगे दो गार्ड को पिस्तौल की बट से मारकर घायल कर दिया.

घायल दोनों होमगार्ड के जवान है. दोनों को इलाज के लिए मड़ई रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भरती किया गया. घायलहाेमगार्ड के एक जवान ने बताया कि लुटेरों ने उसकी राइफल भी छीन ली. हालांकि बाद में घटनास्थल के समीप से राइफल बरामद कर लिया गया. औद्योगिक थाने की पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुट गयी है. डाकघर के कैश वैन की जगह प्राइवेट वैगनआर कार का रुपये को लाने की घटना की जांच की जा रही है. डाकघर के कर्मी और कार के चालक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन