गांधी सेतु पर बाल-बाल बचे चालक व खलासी
Updated at : 15 Nov 2016 12:17 AM (IST)
विज्ञापन

सेतु पर लटका हाइवा ट्रक. सड़क हादसे में दो मरे हाजीपुर : जिले में सोमवार को सदर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में एक महिला, जबकि दूसरा किशोर है. घटना को लेकर दोनों स्थानों पर आक्रोशित लोगों ने जाम कर वाहनों की […]
विज्ञापन
सेतु पर लटका हाइवा ट्रक.
सड़क हादसे में दो मरे
हाजीपुर : जिले में सोमवार को सदर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में एक महिला, जबकि दूसरा किशोर है. घटना को लेकर दोनों स्थानों पर आक्रोशित लोगों ने जाम कर वाहनों की आवाजाही ठप कर दी. दोनों स्थानों पर पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने पर लोग शांत हुए. पहली घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच -77 पर सोमवार की देर शाम एकारा गुमटी के समीप स्काॅर्पियो की ठोकर से एक महिला की मौत घटनास्थल पर हो गयी.
स्थानीय लोग वहां जुट गये और घटनास्थल के समीप जाम कर दिया. मृतक टुनटुन देवी सदर थाना क्षेत्र के धोबघट्टी गांव निवासी चंदन पासवान की पत्नी थी. घटना तब हुई जब टुनटुन देवी देर शाम पैदल अपने घर लौट रही थी. घटना के बाद आक्रोशित लोगो ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. उधर दूसरी घटना हाजीपुर- लालगंज मुख्य मार्ग पर चंद्रालय के समीप हुई. साइकिल सवार 12 वर्षीय एक किशोर को ट्रक ने रौंद दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी थी.
मृतक घीरज कुमार सदर थाने के चंद्रालय गांव निवासी सुरेश राय का पुत्र था. इसके बाद परिजनों ने शव को लेकर चंद्रालय चौक के समीप रखकर जाम कर दिया. इस घटना को लेकर सुरेश राय के घर में कोहराम मच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




