गरीबों को पेंशन देने की मांग

देसरी/सहदेई बुजुर्ग : देसरी एवं सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के विभिन्न पेंशन योजना के लाभुकों को विगत दस महीनों से पेंशन की राशि नहीं मिली हैं. दीपावली एवं छठ महापर्व बीत गये पर नहीं मिला लाभुकों को पेंशन की राशि क्षेत्र के लोगों को विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत विधवा पेंशन, नि:शक्तता […]
देसरी/सहदेई बुजुर्ग : देसरी एवं सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के विभिन्न पेंशन योजना के लाभुकों को विगत दस महीनों से पेंशन की राशि नहीं मिली हैं. दीपावली एवं छठ महापर्व बीत गये पर नहीं मिला लाभुकों को पेंशन की राशि क्षेत्र के लोगों को विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत विधवा पेंशन, नि:शक्तता पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन की राशि लाभुकों को मिल रही थी.
जो विगत दस माह से नहीं मिल रही हैं. पेंशनर दुर्गा पूजा में पैसा मिलने का इंतजार करते रह गये. पैसा नहीं मिलने पर लाभार्थी मेला नहीं घूम पाये. फिर पेंशनर दीवाली और लोक पर्व छठ पूजा में पेंशन मिलने का इंतजार करते रह गए, पर पेंशन राशि नहीं मिली. बुजुर्ग, विधवा, नि:शक्तता लोग पेंशन राशि के लिए दस माह से टकटकी लगाये बैठे हैं. पेंशनर अब सोच रहे हैं, कि नये वर्ष में ही अब पेंशन राशि मिल पायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




