गिरफ्तारी को लेकर अनशन शुरू

Updated at : 07 Oct 2016 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तारी को लेकर अनशन शुरू

वैशाली : प्रखंड क्षेत्र के दाउदनगर पंचायत के परमानंदपुर गांव में पिछले 19 जुलाई की रात को मोहम्मद जमाल के पुत्र सिकंदर की हुई हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर एकाएक अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया. अनशन पर बैठे मोहम्मद जमाल, मो. समीम, अनवरी खातुन ने […]

विज्ञापन

वैशाली : प्रखंड क्षेत्र के दाउदनगर पंचायत के परमानंदपुर गांव में पिछले 19 जुलाई की रात को मोहम्मद जमाल के पुत्र सिकंदर की हुई हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर एकाएक अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया. अनशन पर बैठे मोहम्मद जमाल, मो. समीम, अनवरी खातुन ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है. जिसमें लिखा है कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं

चौक-चौराहे पर बोल रहा है कि हम मर्डर किये हैं तुम लोग मेरा क्या बिगाड़ लोगे. इस तरह की धमकी से हम सभी अल्पसंख्यकों में भय व्याप्त है, साथ ही इन लोगों का यह भी कहना है कि मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपया मुआवजा देने की की बात जिला प्रशासन द्वारा कही गयी थी, लेकि नहीं दी गयी.

इस संबंध में थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी में नामजद दो अभियुक्त को न्यायालय द्वारा जमानत दी गयी है, शेष को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है. वही बीडीओ उदय कुमार ने बताया कि नियमानुसार मुआवजा देने की कार्रवाई की जा रही है. अनशनकारियों से बात की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन