भूमि विवाद में मारपीट में रेल कर्मचारी जख्मी

Updated at : 04 Oct 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में मारपीट में रेल कर्मचारी जख्मी

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के अररा गांव में सोमवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. मारपीट की इस घटना में रेलवे का एक कर्मचारी सहित तीन लोग जख्मी हो गये. घायलों में एक महिला भी शामिल है. तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती किया गया. […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के अररा गांव में सोमवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. मारपीट की इस घटना में रेलवे का एक कर्मचारी सहित तीन लोग जख्मी हो गये. घायलों में एक महिला भी शामिल है. तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती किया गया. घायलों में स्व. रामप्रीत राय की पत्नी सुदमियां देवी,

पुत्र अरविंद कुमार और नवीन कुमार शामिल हैं. अरविंद कुमार हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड सराय गेट मैन के पद पर कार्यरत हैं. घायल सुदमियां देवी ने पड़ोसी शिवमंगल राय, हरि मंगल राय, प्रदीप राय, अनंत कुमार, राहुल कुमार और चंद्रकेत कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.

आरोप है कि इस दौरान उसके पुत्र के गले से सोने की हनुमानी और रुपये छीन लिए गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन