बिहार में अपराधियों की खैर नहीं, सभी जिलों में बिछेगा CCTV कैमरों का जाल, शुरू हुआ सर्वे

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Mar 2026 3:46 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Police: बिहार में कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है. पूरे राज्य में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे और कमांड सेंटर बनाए जाएंगे. इससे क्राइम कंट्रोल, ट्रैफिक मैनेजमेंट और सड़क सुरक्षा में सुधार होगा.

विज्ञापन

Bihar Police: बिहार की सड़कों पर अब नियम तोड़ना या क्राइम करके बच निकलना नामुमकिन होने वाला है. बिहार सरकार ने कानून-व्यवस्था को और भी ज्यादा सख्त और लेटेस्ट बनाने के लिए पूरे प्रदेश में CCTV कैमरों का जाल बिछाने का फैसला किया है. इस योजना के तहत न केवल राजधानी पटना, बल्कि बिहार के सभी 38 जिलों को तकनीक से लैस किया जाएगा.

क्या बोले एडीजी सुधांशु कुमार

पुलिस मुख्यालय के एडीजी सुधांशु कुमार ने बताया कि पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और बिहारशरीफ में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर ठीक से काम कर रहा है. यहां कैमरों की मदद से न सिर्फ ट्रैफिक कंट्रोल किया जा रहा है, बल्कि नियम तोड़ने वालों का ऑनलाइन चालान भी काटा जा रहा है. अब इसी स्मार्ट मॉडल को राज्य के सभी 9 डिविजनल हेडक्वार्टर में लागू किया जाएगा. यहां बड़े कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे.

योजना का सेकंड फेज उन 27 जिलों के लिए है जो अभी इस तकनीक से पूरी तरह नहीं जुड़े हैं. इन जिलों के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों की पहचान के लिए सर्वे का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. पटना में भी सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए 20 से 22 नई जगहों को चुना गया है जहां लेटेस्ट कैमरे इंस्टॉल किए जाएंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दो मोर्चों पर मिलेगा फायदा

इस कदम का सबसे बड़ा फायदा दो मोर्चों पर मिलेगा. पहला, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी क्योंकि लोग कैमरों के डर से ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे. दूसरा, आपराधिक वारदातों को सुलझाने में पुलिस को ठोस वीडियो साक्ष्य मिलेंगे. इससे जांच प्रक्रिया तेज होगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 मार्च से शुरू होगा बारिश और आंधी का दौर, येलो अलर्ट जारी

देश की सबसे पुरानी पार्टी का बिहार में गिर रहा ग्राफ, गुटबाजी हावी, क्या कर रहा हाईकमान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन