200MP कैमरा के साथ भारत में जल्द दस्तक देगा Vivo V70 FE, जानें डिटेल्स

Updated at : 23 Mar 2026 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
Vivo V70 FE

Vivo V70 FE (Photo: Vivo)

Vivo V70 FE जल्द भारत में एंट्री लेने वाला है और इसमें मौजूद 200MP कैमरा सेंटर पॉइंट होगा. दमदार बैटरी, फास्ट चार्जिंग और प्रीमियम डिस्प्ले के साथ ये फोन मिड-रेंज में तगड़ा मुकाबला दे सकता है. लॉन्च अप्रैल की शुरुआत में होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Vivo अपनी V70 सीरीज को लगातार बड़ा बना रहा है. Vivo ने पहले ही V70 और V70 Elite लॉन्च कर दिए थे, और अब कंपनी एक नया मॉडल V70 FE लाने की तैयारी में है. Amazon पर इसका माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुका है, जहां से इसके कुछ अहम फीचर्स पहले ही सामने आ गए हैं. फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है, जिसमें सबसे बड़ा हाईलाइट 200MP का मेन कैमरा है. खास बात ये है कि इसमें Optical Image Stabilisation (OIS) भी दिया जाएगा. आइए इस फोन से जुड़ी बाकी डिटेल्स जानते हैं.

कब हो सकता है लॉन्च?

कंपनी ने अभी तक फोन की लॉन्च डेट ऑफिशियली कन्फर्म नहीं की है, लेकिन टेक ब्लॉगर पारस गुगलानी (Paras Guglani) के मुताबिक Vivo V70 FE भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि यह फोन 8GB + 128GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स में आ सकते हैं.

Vivo V70 FE की कीमत

बता दें कि कंपनी ने हाल ही में 9 मार्च को इंडोनेशिया में Vivo V70 FE को पेश किया था. वहां इसकी शुरुआती कीमत IDR 64,99,000 (करीब ₹35,000) रखी गई है, जिसमें आपको 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलता है. कलर ऑप्शन की बात करें तो ये फोन Blue, Light Purple और Silver जैसे आकर्षक रंगों में आता है.

Vivo V70 FE के फीचर्स

अब जरा फोन की खासियतों पर नजर डालते हैं. Vivo V70 FE में 6.83 इंच का बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. साथ ही, 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और शानदार पिक्सल डेंसिटी इसे और भी प्रीमियम फील देती है. इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

सिर्फ दिखने में ही नहीं, मजबूती में भी ये फोन कम नहीं है. इसमें IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है. यानी धूल और पानी से भी अच्छी-खासी प्रोटेक्शन मिलती है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 4nm पर बना MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.5GHz तक की स्पीड दे सकता है. साथ में 12GB तक की LPDDR5 RAM और 512GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज इसे काफी पावरफुल बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max की बिक्री हुई शुरू, जानें फीचर्स, कीमत और ऑफर्स डिटेल्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola