अिधकारियों को बनाया बंधक

Updated at : 02 Oct 2016 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
अिधकारियों को बनाया बंधक

आक्रोश. राहत राशि नहीं िमलने से नाराज हुए बाढ़पीड़ित हाजीपुर/देसरी/सहदेई बुजुर्ग : सहदेई बुजुर्ग प्रखंड मुख्यालय पर चकफैज पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने पहुंच कर जमकर हंगामा किया. बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने सहदेई के अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को कार्यालय में ही घंटों बंधक बनाये रखा. बाढ़ पीड़ितों […]

विज्ञापन

आक्रोश. राहत राशि नहीं िमलने से नाराज हुए बाढ़पीड़ित

हाजीपुर/देसरी/सहदेई बुजुर्ग : सहदेई बुजुर्ग प्रखंड मुख्यालय पर चकफैज पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने पहुंच कर जमकर हंगामा किया. बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने सहदेई के अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को कार्यालय में ही घंटों बंधक बनाये रखा. बाढ़ पीड़ितों ने कार्यालय बंद करवा दिया. आक्रोशित महिलाओं ने सीओ के साथ धक्का-मुक्की भी करने का प्रयास किया. बाढ़ पीड़ितों ने अंचलाधिकारी पर पक्षपात करते हुए चकफैज पंचायत की बाढ़ पीड़ितों की सूची वरीय पदाधिकारियों तक नहीं भेजने एवं जिला व अनुमंडल को सही रिपोर्ट से अवगत नहीं कराने का भी आरोप लगाया.
हंगामा कर रहे ग्रामीणों को प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार ने वार्ता के लिए बुलाया. जिसके बाद ग्रामीणों की ओर से ग्यारह सदस्यीय टीम वार्ता के लिए गयी. जिसमें मुखिया सुभाष कुमार सिंह, समिति सदस्य रेणू देवी, उप मुखिया संजू देवी, विनोद कुमार सिंह, हेत पासवान के अलावे अन्य लोग शामिल थे. बीडीओ ने अंचलाधिकारी राज बहादुर प्रसाद गुप्ता को बुलाकर वस्तु स्थिति से अवगत होकर बताया कि अनुश्रवण समिति द्वारा पास कर दिया गयी सूची के आधार पर बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा कि राशि दी जायेगी.
अंचलाधिकारी ने लिखित रूप से वार्ता के लिये गयी टीम को आश्वासन दिया कि चकफैज पंचायत के वार्ड संख्या एक से लेकर 14 तक के बाढ़ प्रभावित परिवारों को बिहार सरकार के द्वारा स्वीकृति राशि का भुगतान किया जायेगा तो मुखिया सुभाष कुमार सिंह ने बाहर आकर लोगों को वार्ता के बारे में जानकारी दिया तब जाकर आक्रोशित लोग माने.
चकफैज पंचायत के थे बाढ-पीड़ित
अनुमंडल पर सही रिपोर्ट नहीं देने का लगाया आरोप
अधिकारी ने आश्वासन दिया कि राशि का भुगतान किया जायेगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन