झोंपड़ी पर ट्रैक्टर गिरने से दो बच्चियां हुईं जख्मी

Updated at : 02 Oct 2016 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
झोंपड़ी पर ट्रैक्टर गिरने से दो बच्चियां हुईं जख्मी

झोंपड़ी पर गिरा हुआ ट्रैक्टर हाजीपुर : महुआ पुरानी बाजार के ब्रह्मस्थान के समीप मुसलिम मुहल्ले में तख्ता लोड ट्रैक्टर पलट जाने एक झोपड़ीनुमा घर क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में दो बच्ची भी घायल हो गयी. जिसे इलाज के लिये निजी हॉस्पिटल में भरती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाने के […]

विज्ञापन

झोंपड़ी पर गिरा हुआ ट्रैक्टर

हाजीपुर : महुआ पुरानी बाजार के ब्रह्मस्थान के समीप मुसलिम मुहल्ले में तख्ता लोड ट्रैक्टर पलट जाने एक झोपड़ीनुमा घर क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में दो बच्ची भी घायल हो गयी. जिसे इलाज के लिये निजी हॉस्पिटल में भरती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाने के समीप से निकलकर गांव को जानेवाली ग्रामीण सड़क पर मुसलिम टोले में एक ट्रैक्टर उस वक्त पलट गयी जब किचड़मय सड़क पर चक्का स्लिप खा गया. इस घटना में सदापुर महुआ निवासी मोहम्मद निजाम का घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वही उसकी दो पुत्री रेहाना खातून एवं अफसाना खातून घायल हो गयी.
ट्रैक्टर पलटने की आवाज़ सुन दौड़े ग्रामीणों ने घायल बच्ची को घर से निकाल इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. मालूम हो की थाने के समीप से निकलकर सदापुर महुआ विष्णु चौक होते हुए चकमजाहिद को जाने वाली सड़क काफी जर्जर बनी हुई है. जिस कारण अक्सर ऐसी घटना होने की आशंका बनी रहती है.
महुआ पुरानी बाजार के समीप हुआ हादसा
घटना से एक व्यक्ति का घर भी क्षतिग्रस्त हो गया
बच्चियों को िनजी अस्पताल में कराया भरती
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन