हादसे में से दस वर्षीय बच्चे की मौत, सड़क किया जाम
Updated at : 01 Oct 2016 6:59 AM (IST)
विज्ञापन

पातेपुर : महुआ-ताजपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की शाम बुलेट की ठोकर से दस वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई. घटना पातेपुर थाना क्षेत्र में बाजितपुर कतार गांव स्थित मंदिर के समीप हुई. मृतक शेखर कुमार बाजितपुर करताल गांव निवासी बलेन्द्र दास था. यह घटना तब हुई जब शेखर सड़क पार कर रहा था […]
विज्ञापन
पातेपुर : महुआ-ताजपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की शाम बुलेट की ठोकर से दस वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई. घटना पातेपुर थाना क्षेत्र में बाजितपुर कतार गांव स्थित मंदिर के समीप हुई. मृतक शेखर कुमार बाजितपुर करताल गांव निवासी बलेन्द्र दास था. यह घटना तब हुई जब शेखर सड़क पार कर रहा था इसी क्रम में ताजपुर की ओर से बुलेट लेकर आ रहे चालक ने उसे ठोकर मार दी.
घटनास्थल पर ही शेखर की मौत हो गयी. इस घटना में बुलेट के पीछे बैठी महिला भी गिरकर जख्मी हो गयी. घायल श्यामपरी देवी गोरौल थाना क्षेत्र के पिरोई गांव की रहने वाली है. उसे इलाज के लिए बाजितपुर बाजार स्थित निजी क्लिनिक में भरती कराया गया. घटना के बाद चालक बुलेट लेकर वहां से फरार हो गया. वह समस्तीपुर का रहने वाला है और घायल महिला के रिश्ते में नाती है.
गांव के एक बच्चे की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनते ही सैकड़ों ग्रामीण वहां जुट गए. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर वाहनों की आवाजाही ठप कर दी. इधर घटना की सूचना मिलते ही पातेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार दल-बल के साथ वहां पहुंचे. उन्होंने जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाया और मुआवजा की राशि दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया. इसके बाद इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन शुरू हुआ.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
पातेपुर के थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि बुलेट की ठोकर से दस वर्षीय एक बच्चे की मौत हुई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इस संबंध में मृतक के पिता के बयान पर समस्तीपुर जिले के बुलेट चालक मुन्ना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




