व्यवसायी से बाइक सहित एक लाख रुपये की लूट

हाजीपुर : रामपुर गांव स्थित दुग्ध सेंटर के समीप एक मुरगी व्यवसायी की बाइक सहित एक लाख रुपये लूट लिये गये. घटना उस समय हुई, जब उसी थाना क्षेत्र के कुतुबपुर डुमरी गांव निवासी रंजीत साह बलवाकोआरी गांव से मुरगी बिक्री की वसूली कर बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान एक बाइक पर […]
हाजीपुर : रामपुर गांव स्थित दुग्ध सेंटर के समीप एक मुरगी व्यवसायी की बाइक सहित एक लाख रुपये लूट लिये गये. घटना उस समय हुई, जब उसी थाना क्षेत्र के कुतुबपुर डुमरी गांव निवासी रंजीत साह बलवाकोआरी गांव से मुरगी बिक्री की वसूली कर बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक को धक्का देकर उसे गिरा दिया.
व्यवसायी जब तक कुछ समझ पाता, एक अपराधी उसकी बाइक लेकर वहां से निकल भागा. पुलिस को बताया कि बाइक की डिक्की में एक लाख पांच हजार रुपये थे. व्यवसायी के बयान पर सदर थाने में बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




