Bihar : छात्रा का अश्लील वीडियो बना छेड़खानी, तंग आकर छोड़ी पढ़ाई

हाजीपुर/ चेहराकलां : इंटर की एक छात्रा का कॉलेज जाने के दौरान मोबाइल से पहले फोटो खींचा और फिर अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की गयी. घटना कटहरा सहायक थाना क्षेत्र की है. इस संबंध में पीड़ित छात्रा के पिता ने कटहरा ओपी में शिकायत की है. आवेदन में गांव के ही […]
हाजीपुर/ चेहराकलां : इंटर की एक छात्रा का कॉलेज जाने के दौरान मोबाइल से पहले फोटो खींचा और फिर अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की गयी. घटना कटहरा सहायक थाना क्षेत्र की है. इस संबंध में पीड़ित छात्रा के पिता ने कटहरा ओपी में शिकायत की है. आवेदन में गांव के ही भरत सहनी, रामनाथ सहनी और अमरनाथ सहनी पर आरोप लगाया गया है. कटहरा ओपी प्रभारी शैलेश्वर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस कर रही है मामले की जांच
पुलिस सूत्रों के अनुसार 15 वर्षीया इंटर की प्रथम वर्ष की छात्रा का कॉलेज जाने के क्रम में रास्ते में मोबाइल से भरत सहनी ने फोटो खींच लिया था.उस फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसने अश्लील वीडियो बना ली. इसके बाद उसने छात्रा को वीडियो दिखाकर अपने साथ अनैतिक संबंध बनाने अन्यथा वीडियो इंटरनेट पर डाल देने की धमकी दी.
छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई
इसके बाद छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया. बीते 18 अगस्त को भरत सहनी अचानक छात्रा के घर पहुंच गया और उसे अकेली पाकर चाकू के नोंक पर उसके साथ अनैतिक कार्य करने का प्रयास करने लगा. जब छात्रा ने इनकार किया तो फोटो वायरल कर देने और घर से भाग कर चलने का दबाव बनाने लगा. इसी बीच छात्रा ने शोर मचा दिया. आसपास के लोग जब जुटे तो उसने छात्रा के साथ शादी रचाने और सभी कागजात बनाने का दावा किया. इस मामले को लेकर बीते 25 सितंबर को पंचायत बुलायी गयी, लेकिन पंचायत में आरोपित पक्ष के कोई लोग नहीं पहुंचे. इसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




