केस से नाम हटवाने के लिए महिला को ठगा

Updated at : 26 Sep 2016 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
केस से नाम हटवाने के लिए महिला को ठगा

देसरी : थाना क्षेत्र के जफराबाद गांव निवासी जयनारायण सिंह की पत्नी उर्मिला देवी ने ग्रामीण छविला कुमार रोशन पर देसरी थाने में ठगी का केस दर्ज कराया है. महिला ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने एक प्राथमिकी में उसके बेटे का नाम आ जाने की गलत जानकारी दी और नाम हटवाने के लिए […]

विज्ञापन

देसरी : थाना क्षेत्र के जफराबाद गांव निवासी जयनारायण सिंह की पत्नी उर्मिला देवी ने ग्रामीण छविला कुमार रोशन पर देसरी थाने में ठगी का केस दर्ज कराया है. महिला ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने एक प्राथमिकी में उसके बेटे का नाम आ जाने की गलत जानकारी दी और नाम हटवाने के लिए उससे छह हजार रुपये ठग लिया.

उक्त व्यक्ति ने नाम हटवाने के लिए बीस हजार रुपया मांगा था. वह महिला को डरा रहा था कि उसका पुत्र फंस जायेगा. अपने बेटे को बचाने के लिए महिला ने छविला को छह हजार रुपये दे दिया. बाद में इस बात की जानकारी की तो केस में नाम आने की बात गलत निकली. तब महिला को पता चला कि उसने उसे ठग लिया. जिस पर उसने छविला के घर जाकर पैसा मांगा तो उसने गाली गलौज कर जान से मारने एवं गलत केस में फंसा देने का धमकी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन