डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत

Updated at : 25 Sep 2016 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत

जंदाहा : थाना के डीह बुचौली पंचायत के दुलौर गांव स्थित बरैला झील के एक पोखर में नहाने के दौरान एक 11 वर्षीय बालक की डूब कर मौत हो गयी. मृतक रौनक कुमार दुलौर निवासी सुशील सहनी का एक मात्र पुत्र था. बताया गया है कि वह दोपहर में खेल रहा था कि अचानक बरैला […]

विज्ञापन

जंदाहा : थाना के डीह बुचौली पंचायत के दुलौर गांव स्थित बरैला झील के एक पोखर में नहाने के दौरान एक 11 वर्षीय बालक की डूब कर मौत हो गयी. मृतक रौनक कुमार दुलौर निवासी सुशील सहनी का एक मात्र पुत्र था. बताया गया है कि वह दोपहर में खेल रहा था कि अचानक बरैला झील में एक पोखर में स्नान करने चला गया.

जहां डूबने से उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और उसके शव को निकाला. इसके बाद वहां पर कोहराम मच गया. सूचना पर पूर्व मुखिया राम बाबू सहनी, पंचायत समिति सदस्य मनीष कुमार सहनी, बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ राणा कुलवीर बहादुर सिंह, थाना अवर निरीक्षक खुर्शीद आलम वहां पर पहुंचे. सीओ ने तत्काल बच्चे के परिजनों को चार लाख रुपये का चेक दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन