बैंकमित्रों का धरना-प्रदर्शन

Updated at : 23 Sep 2016 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
बैंकमित्रों का धरना-प्रदर्शन

क्षेत्रीय कार्यालय के सामने हो रहे धरना प्रदर्शन में डेढ़ सौ बैंक मित्रों ने लिया हिस्सा हाजीपुर : उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक मित्रों ने अपनी मांगों को लेकर नगर स्थित बैंकों के क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. बैंक मित्र एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित धरना में लगभग डेढ़ सौ बैंक मित्रों ने हिस्सा […]

विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यालय के सामने हो रहे धरना प्रदर्शन में डेढ़ सौ बैंक मित्रों ने लिया हिस्सा

हाजीपुर : उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक मित्रों ने अपनी मांगों को लेकर नगर स्थित बैंकों के क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. बैंक मित्र एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित धरना में लगभग डेढ़ सौ बैंक मित्रों ने हिस्सा लिया. संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजीव कुमार, जिलाध्यक्ष विजय कुमार, सचिव दीपक कुमार, सतीश कुमार, अर्जुन राय, रघुवीर ठाकुर, अजय, शशि, अरुण कुमार, सूचित कुमारी आदि ने विचार प्रकट करते हुए प्रबंधन पर बैंकमित्रों के शोषण का आरोप लगाया. वक्ताओं ने कहा कि
बैंकमित्रों को न्यूनतम मजदूरी 350 रुपये की दर से भुगतान किया जाना चाहिए. जबकि बैंक प्रबंधन एक सौ रुपये की दर से प्रतिमाह तीन हजार रुपये का भुगतान किया जाता हैं. बैंक प्रबंधन द्वारा शोषण के विरुद्ध आंदोलन तेज किया जायेगा. संगठन ने विगत 15 जून और 4 जुलाई को प्रबंधन द्वारा किए गए समझौते को लागु करने की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन