Bihar : प्रेम प्रसंग का वीडियो वायरल होने से ग्रामीण उग्र, गांव में तनाव

Updated at : 22 Sep 2016 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar : प्रेम प्रसंग का वीडियो वायरल होने से ग्रामीण उग्र, गांव में तनाव

हाजीपुर / लालगंज. थाना क्षेत्र के पंचदमियां नौमी चौक पर पंचायत के दौरान हुई दो गुटों में झड़प कुछ ही देर में हंगामे में बदल गयी. इसका मुख्य कारण इंटरनेट पर गलत वीडियों को वायरल करना था. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कम्प मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर एसपी राकेश […]

विज्ञापन

हाजीपुर / लालगंज. थाना क्षेत्र के पंचदमियां नौमी चौक पर पंचायत के दौरान हुई दो गुटों में झड़प कुछ ही देर में हंगामे में बदल गयी. इसका मुख्य कारण इंटरनेट पर गलत वीडियों को वायरल करना था. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कम्प मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर एसपी राकेश कुमार, एसडीओ रविन्द्र कुमार, डीसीएलआर हाजीपुर, सदर एसडीपीओ रशीद जमा सहित सात थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी. घंटो मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया गया.

इंटरनेट पर किया वीडियो वायरल

जानकारी के मुताबिक पंचदमियां गांव निवासी गुलटन महतो की परित्यक्ता बेटी जो तीन बच्चों की मां है के साथ पंचदमियां निवासी नौमी साह के पुत्र टुल्लू साह के प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी मामले की पंचायती पंचदमियां के नौमी चौक पर चल रही थी. जिसमें नौमी साह और उसके पुत्र टुल्लू साह के नहीं पहुंचने तथा महिला के साथ टुल्लू साह द्वारा बनाये गये यौन सबंध के वीडियो के इंटरनेट पर वायरल कर देने की वजह से ग्रामीण आक्रोशित हो गये. जिसके बाद सभी नौमी साह के पंचदमियां स्थित उसके घर पर पहुंच कर हंगामा करने लगे. उसके परिजनों के साथ मारपीट करने लगे.

गांव में तनाव

इसी दौरान बीच बचाव करने पहुंचे पोझियां निवासी दिलीप ठाकुर व महेश ठाकुर को पंचायत में उपस्थित कुछ लोग अभद्र व्यवहार करते हुए तथा जाति सूचक गाली देते हुए मारपीट करने लगे. जिससे लोग आक्रोशित हो गये. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने मामले को शांत कराना चाहा. उसी समय आक्रोशित लोगों ने थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. थानाध्यक्ष का बचाव करने गए दिलीप ठाकुर, महेश ठाकुर व लालगंज थानाध्यक्ष ओमप्रकाश की पिटाई की खबर आग की तरह फ़ैल गयी. घटना की सूचना मिलते ही दोनों पक्ष के लोग वहां आ जुटे. उसी समय एक पार्टी विशेष के सदस्य अपने अध्यक्ष के साथ वहां जमा हो गये. वहीं दिलीप ठाकुर के लोग पोझियां ब्रह्म स्थान के पास जुट गये.

स्थिति नियंत्रण में

पुलिस ने वहां जमे दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया. उन्होंने नौमी चौक पहुंच कर पीड़िता के परिजनों का बयान लिया तथा थानाध्यक्ष ओमप्रकाश को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया. अभी प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी वहीं नौमीं चौक पर पुलिस बल के जवान जमे हुए थे. थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में तनाव है लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन