उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज करायेंगे चिकित्सक

Updated at : 21 Sep 2016 3:14 AM (IST)
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज करायेंगे चिकित्सक

महनार : महनार पीएचसी के लिपिक उज्ज्वल किशोर पर पीएचसी के डाक्टरों और कर्मियों के शोषण करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को पीएचसी के डाक्टरों और कर्मियों की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पूर्व चिकित्सा प्रभारी सह चिकित्सक डॉ जी के चौधरी, डॉ बी एन भगत, डॉ […]

विज्ञापन

महनार : महनार पीएचसी के लिपिक उज्ज्वल किशोर पर पीएचसी के डाक्टरों और कर्मियों के शोषण करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को पीएचसी के डाक्टरों और कर्मियों की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पूर्व चिकित्सा प्रभारी सह चिकित्सक डॉ जी के चौधरी, डॉ बी एन भगत, डॉ ठाकुर मुकेश सिंह चौहान,

डॉ कृष्णा, डॉ रविकांत, डॉ नमिता कुमारी एवं सुजम कुमार, संजीत कुमार, कुंदन कुमार, हरिशंकर जी, एएनएम रेणू कुमारी आदि कर्मियों ने कहा कि उज्जवल किशोर के द्वारा शोषण से त्रस्त होकर सीएस से हमलोग शिकायत की थी. सीएस ने मामले को गंभीरता से लिया था और स्वयं 30 अगस्त को पीएचसी आकर जांच पड़ताल की. इसके बाद एसीएमओ को बतौर जांच पदाधिकारी बनाकर पीएचसी भेजा था.

जांच में उज्जवल पर लगाये गये आरोप सही पाया गया. जांच रिपोर्ट के आधार पर सीएस ने कार्रवाई की बात कही थी, किन्तु अबतक कुछ नहीं हुआ है. इस बात से आक्रोशित चिकित्सकों ने इस मामले को प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग और जिला पदाधिकारी के पास ले जाने का निर्णय लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन