अष्टमी से दशमी तक वाहनों के प्रवेश पर लगे रोक

लालगंज : दुर्गापूजा और मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक लालगंज थाने पर हुई. बैठक में लालगंज थाना क्षेत्र में पूजा पंडाल बना कर पूजा करनेवाली समितियों के सदस्यों एवं मुहर्रम के अवसर पर ताजिया निकालनेवाले समिति के लोगों ने भाग लिया. दोनों समुदायों के लोगों ने पूर्व की भांति एक दूसरे के पर्व […]
लालगंज : दुर्गापूजा और मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक लालगंज थाने पर हुई. बैठक में लालगंज थाना क्षेत्र में पूजा पंडाल बना कर पूजा करनेवाली समितियों के सदस्यों एवं मुहर्रम के अवसर पर ताजिया निकालनेवाले समिति के लोगों ने भाग लिया. दोनों समुदायों के लोगों ने पूर्व की भांति एक दूसरे के पर्व में सहयोग करने का निर्णय लिया. बैठक में उपस्थित दोनों समुदायों के लोगों का कहना था कि लालगंज में पर्व-त्योहार को लेकर दोनों समुदायों के लोगों के बीच कभी कोई विवाद नहीं हुआ है. यह परंपरा आगे भी बनी रहेगी. दुर्गापूजा में विसर्जन में भाग लेनेवाले लोगों का स्वागत जीए हाइस्कूल के पास मुसलिम समुदाय के लोगों द्वारा किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




