हिंदी दिवस पर हुआ काव्य पाठ

Updated at : 20 Sep 2016 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
हिंदी दिवस पर हुआ काव्य पाठ

लालगंज : लालगंज बाजार स्थित शारदा सदन पुस्तकालय सभागार में हिंदी दिवस सप्ताह समारोह सह कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ. अध्यक्षता महनार के उपसमाहर्ता भुमि सुधार ललित कुमार सिंह ने की जबकि संचालन सुधांशु कुमार चक्रवर्ती ने किया. इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपसमाहर्ता सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा […]

विज्ञापन

लालगंज : लालगंज बाजार स्थित शारदा सदन पुस्तकालय सभागार में हिंदी दिवस सप्ताह समारोह सह कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ. अध्यक्षता महनार के उपसमाहर्ता भुमि सुधार ललित कुमार सिंह ने की जबकि संचालन सुधांशु कुमार चक्रवर्ती ने किया. इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपसमाहर्ता सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है. जिसको सबको जानना एवं सम्मान करना चाहिए. लेकिन, अंगरेजी भाषा को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. अंगरेजी भाषा एक ऐसी भाषा है जो पूरे देश के साथ-साथ समूचे विश्व को एक सूत्र में बांधता है. देश एवं राज्यों के कमीशन परीक्षा में वे ही छात्र अच्छे अंक प्राप्त करते है जिनकी अंगरेजी अच्छी होती है.

हिंदी भाषी छात्र कमीशन परीक्षा में पिछड़ जाते है. हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति इसलिए है क्योंकि हमारे देश में अधिकांश सरकारी कामकाज अंगरेजी भाषा में किया जाता है. प्रो. हरिनारायण सिंह हरि ने कहा कि हिंदी की दुर्दशा के पीछे हमारी सरकार जिम्मेवार है, तथा वह तबका जिम्मेवार है जो चाहता है कि देहाती क्षेत्र के बच्चे हमारे बच्चों की बराबरी नहीं कर सकें. जिस कारण यहां दोहरी शिक्षा नीति चलायी जा रही है. ताकि हिंदी पर अंग्रेजी का दबदबा कायम हो और उनके बच्चे अच्छे नौकरियों में बने रहें. इस अवसर पर बैद्यनाथ पंडित, संजय कुमार मंडल, पुस्तकालयाध्यक्ष आनंद कुमार, सहायक अरविन्द कुमार, भगवन पंजियार, श्वेता कुमारी, डॉ. रामनरेश राय, पंकज कुमार, रामकिशोर चौधरी, ह्रदय साह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये.

सभा के अंत में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें सुधांसु कुमार चक्रवर्ती ने अपनी कविता..गांधारी की मधुशाला में बदला बदला सा मधुशाला तथा हरिनारायण सिंह हरि ने अपनी कविता हिंदी जन जन का कंठहार, भारत की यह प्रिय भाषा है का पाठ लोगो को मन्त्र मुग्ध कर दिया.

गोरौल संवाददाता के अनुसार : भारत जैसा देश में किसी भाषा का दिवस मनाना सौभाग्य की बात है हिंदी भाषा हमारी राष्ट्र भाषा है. यह जन-जन की भाषा है. यह बातें आज क्षेत्र के आरपीसीजे इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय बेलबर घाट में आयोजित हिंदी पखवारा दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि पद से बोलते हुये उच्च माध्यमिक विधालय शम्भूपुर कोआरी के हिंदी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने कही. मौके पर बोलते हुये विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर रंजीत कुमार दिनकर ने कहा की हिंदी आम बोल चाल की भाषा है.
इसे सुगमता से समझा व परखा जा सकता है. प्राचार्य बलराम प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस पखवारा दिवस को सम्बोधित करने वालों में शिक्षक अरविन्द कुमार शरण, उमेश कुमार प्रसाद सिंह, देवाशीष कुमार शील, पंकज कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन