सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

लालगंज : हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर लंगरा चौक के पास बाइक और आल्टो कार की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे स्थानीय लोगों ने लालगंज के निजी क्लिनिक में भरती कराया, जहां घायल की नाजुक स्थित को देख चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. हादसा शनिवार की रात करीब […]
लालगंज : हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर लंगरा चौक के पास बाइक और आल्टो कार की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे स्थानीय लोगों ने लालगंज के निजी क्लिनिक में भरती कराया, जहां घायल की नाजुक स्थित को देख चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. हादसा शनिवार की रात करीब 9 बजे की है.
हाजीपुर से लालगंज की ओर आ रही आल्टो कार ने लालगंज की ओर से घटारो जा रहे बाइक सवार को धक्का मार दिया. इसमें घटारो गांव निवासी अरुण महतो का 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. वहीं घटना के बाद कार चालक कार छोड़ कर भाग निकला. उसे घटनास्थल पर पहुंची लालगंज थाना पुलिस ने जब्त कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




