कालाबाजारी का चावल व गेहूं हुआ जब्त

देसरी/सहदेई बुजुर्ग : सहदेई बुजुर्ग ओपी क्षेत्र के रेलवे ढाले के नजदीक रामगंज में पिकअप पर लाद कर ले जाया रहे कालाबाजारी का चावल को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. उसकी सूचना सहदेई ओपी की पुलिस के अलावा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, एसडीओ, डीएसपी एवं इंस्पेक्टर को दी गयी. मौके पर पहुंचे सहदेई ओपी की पुलिस गयी, […]
देसरी/सहदेई बुजुर्ग : सहदेई बुजुर्ग ओपी क्षेत्र के रेलवे ढाले के नजदीक रामगंज में पिकअप पर लाद कर ले जाया रहे कालाबाजारी का चावल को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. उसकी सूचना सहदेई ओपी की पुलिस के अलावा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, एसडीओ, डीएसपी एवं इंस्पेक्टर को दी गयी. मौके पर पहुंचे सहदेई ओपी की पुलिस गयी, तो कालाबाजारी के धंधे में संलिप्त कुछ लोगों ने पुलिस के साथ बदसलूकी करते हुए धक्का-मुक्की की एवं जबरन उन लोगों ने पिकअप को वहां से अंधराबड़ चौक की ओर ले गये.
पिकअप को ले जाने के दौरान रास्ते में रामगंज स्कूल चौक के पास ओपी अध्यक्ष संजय गौड़ ने भाग रहे पिकअप को पकड़ लिया. हालांकि चालक गाड़ी छोड़ कर भाग निकला. उसके बाद पुलिस ने चावल से लदे पिकअप वैन को जब्त कर लिया. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नितेश कुमार ने जब्त खाद्यान्न की जांच कर बताया कर बताया कि अनाज सराय धनेश के एक किराना दुकानदार का है. पिकअप में 40 बोरा चावल 13 बोरा गेहूं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




