लूट के कई मामलों में स्वीकारी संलिप्तता
Updated at : 16 Sep 2016 1:47 AM (IST)
विज्ञापन

शिक्षक से अपराधियों ने एक लाख रुपये लूटे हाजीपुर/महुआ : महुआ में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने एक शिक्षक से रुपये से भरा एक लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया. इसकी सूचना पीड़ित शिक्षक ने महुआ थाने को दी है. मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत में स्थित बालू घाट […]
विज्ञापन
शिक्षक से अपराधियों ने एक लाख रुपये लूटे
हाजीपुर/महुआ : महुआ में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने एक शिक्षक से रुपये से भरा एक लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया. इसकी सूचना पीड़ित शिक्षक ने महुआ थाने को दी है. मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत में स्थित बालू घाट खेसरहिया में पदस्थापित शिक्षक उमेश कुमार सिंह गुरुवार की दोपहर महुआ बाजार के सेंट्रल बैक से तकरीबन एक लाख रुपये की निकासी कर बाइक से जा रहे थे. उन्हें थाना के समीप अलमारी खरीदनी थी.
उसी समय दुकान के समीप पीछे से आये एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने शिक्षक से पैसा से भरा थैला झपट कर भाग निकले. शिक्षक द्वारा शोर मचाने पर घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने कुछ दूर तक अपराधियों का पीछा भी किया. लेकिन अपराधी पकड़ में नहीं आये. लोगों का कहना है कि अपराधी शिक्षक को बैंक परिसर से ही पीछा करते आ रहा था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




