बिहार : हाजीपुर में चाय वाले को गोली मारे जाने के विरोध में सड़क जाम

Updated at : 15 Sep 2016 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : हाजीपुर में चाय वाले को गोली मारे जाने के विरोध में सड़क जाम

हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर में बुधवार की देर रात चाय दुकानदार को गोली मारे जाने के विरोध में आज लोगों ने सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने इस घटना के विरोध में स्टेशन चौक पर प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया. इस दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जाहिरकरते हुए सड़क पर […]

विज्ञापन

हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर में बुधवार की देर रात चाय दुकानदार को गोली मारे जाने के विरोध में आज लोगों ने सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने इस घटना के विरोध में स्टेशन चौक पर प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया. इस दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जाहिरकरते हुए सड़क पर आगजनी भी की.

जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर शाम नगर थाना के स्टेशन चौक पर बाइक सवार अपराधियों ने चाय दुकानदार को गोली मार कर घायल कर दिया था. जिसके बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए उसे पटना स्थित पीएमसीएचरेफरकिया गया है. जहां उसकी हालात अभी भीचिंताजनक बतायी जा रही है.

वहीं, गुस्साये लोगों नेआज पुलिस पर नाकामी का आरोप लगाते हुए अपराधिक घटनाओं को लेकर विरोध जताया. विरोध के कारण घंटों हाजीपुर शहर का मुख्य मार्ग जाम रहा और परिचालन व्यवस्था चरमरा गयी. प्रशासन को काफी मशक्कत के बाद जाम हटाने में सफलता मिली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन